file_00000000e26881faa494f42ec61df763
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

विनोद मिश्र के स्‍मृति दिवस को जोहार झारखंड दिवस के रूप में मनाया गया

18 से 22 अप्रैल तक तक मनाया जायेगा

बरवाडीह (लातेहार)। राज्य व्यापी कार्यक्रम के तहत भाकपा माले के तत्‍वावधान में पूर्व महासचिव कॉमरेड विनोद मिश्र के स्मृति दिवस को जोहार झारखंंड संकल्प दिवस के रूप में 18 दिसंंबर को मनाया गया.  यह आगामी 22 अप्रैल तक मनाया जायेगा. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड के हुकामाड़ पंचायत के बहेराटाड़ व मुरु गांव से किया गया.

Advertisement

मौके पर माले जिला सचिव कॉमरेड बिरजू राम की अगुवाई में मरेड विनोद मिश्र की तस्‍वीर पर माल्यार्पण और पुष्पाजलि अर्पित किया गया. दो  मिनट मौन रख कर  महापुरूषों और शहीदों के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया. बिरजू राम ने कहा की जोहार झारखंंड संकल्प यात्रा 18 दिसंंबर से लेकर 22 अप्रैल 2025 तक झारखंंड के सभी गांवों और पंचायतों में चलेगा.

Advertisement

इस दौरान जल, जंगल, जमीन बचाओ, कारपोरेट लूट से झारखंंड बचाव, गांव-गांव में माले को मजबूत करो, जनसंघर्ष तेज करो, फासीवाद मिटाओ और झारखंंड बचाओ नारा को बुलंद किया जायगा. उन्‍होने कहा कि लातेहार जिला के सभी प्रखंडों में जोहार झारखंंडसंकल्प यात्रा किया जायेगा.  इस कार्यक्रम मे माले नेता कॉमरेड कमलेश सिंह, कृष्णा सिंह, सुदामा राम, पंचायत समिति सदस्य घनश्याम राम, मंजू देवी, जगदीश सिंह, नंदलाल सिंह, दिलकेश्वर सिंह, पानपति देवी, बाल गोविंंद राम, मंगरू सिंह, प्यारी राम व कोमल सिंह सहित अन्य माले नेता और कार्यकर्ता शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!