green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ ग्रामीणों को मिले: उपायुक्‍त

लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में कृषि, पशुपालन, मत्स्य व सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में कृषि विभाग के संचालित योजनाओं यथा बीज विनिमय एवं वितरण की योजना, झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, कृषि यंत्रीकरण अन्य कृषि संबंधी कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा, पशुपालन विभाग से संचालित योजना यथा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम समेत मत्सय विभाग एवं सहकारिता विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. उन्‍होने कहा कि योजनाओं का लाभ योग्‍य ग्रामीणों तक पहुंचना चाहिए.

Advertisement

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी ढंग से हो और लाभुकों को समय पर आवश्यक इनपुट उपलब्ध कराया जाए. कृषि विभाग की समीक्षा के क्रम में वित्तीय वर्ष 2024–2025, 2025–2026 में क्रियान्वित योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत- प्रतिशत योग्य किसानों को योजना का लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया गया.  बीज विनिमय एवं वितरण की योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध बीज वितरण का कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया.

Advertisement

उन्होंने कहा कि सूक्ष्म सिंचाई योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियों की ओर प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही कृषि तकनीकी शिविरों का आयोजन कर किसानों को आधुनिक तकनीक, फसल विविधीकरण एवं प्राकृतिक खेती की जानकारी दी जाए.  उपायुक्त ने जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने पर बल दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, जिला कृषि पदाधिकारी नेहा निश्चा, जिला मत्स्य पदाधिकारी स्वर्णलता मधु लकड़ा, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुषमा प्रधिया, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, हरि कृष्ण, सहकारिता पदाधिकारी जगमणी टोप्‍पो आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!