Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
महुआडांड़राज्‍य

प्रशासन से अलाव व कंबल की व्‍यवस्‍था करने की मांग की

महुआडांड़ (लातेहार)।  विगत तीन-चार  दिनों से शीतलहर व ठंड का प्रकोप बढ गया है, इससे लोगों की परेशानी बढ गयी है।गत कुछ दिनों से तापमान में तेजी से गिरावट आई है।तापमान आठ डिग्री सेल्सियस से नीचे आ पहुंचा है।ठंड का प्रकोप बढने से गरीब व मजदूरों तथा छात्रों को अधिक परेशानी झेलना पड रहा है। छात्रों को स्कूल का समय नौ बजे होने के कारण ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल जाने पर विवश होना पड़ रहा है। ठंड के कारण कई स्कूली बच्चे स्कूल जाने से परहेज कर रहे हैं।

Advertisement

छात्रों के अभिभावक ने ठंड को देखते हुए स्कूल के समय में बदलाव करने की मांग उपायुक्त से की है. प्रखंड मुख्यालय में ठंड के कारण शाम ढलते ही सङको मे सन्नाटा पसर जाता है. दूरदराज के ग्रामीण अपने अपने घरो मे अलाव के सहारे ठंड से अपना बचाव कर रहे है.  वृद्ध लाचार लोग ठिठुरने पर विवश हो रहे है. प्रशासन के द्वारा अलाव व कंबलों का वितरण अभी तक नहीं किया गया है.

Advertisement

इस मामले में नेतरहाट समाज सेवी अजय प्रसाद ने बताया की नेतरहाट में पांच डिग्री सेल्सियत से भी नीचे पारा पहुंच चुका है. लेकिन भी बाजारडाड़ सहित चौक चैराहे पर अभी तक अलाव की व्यवस्था के साथ कबंल वितरण नही शुरू हो पाया है. ग्रामीणों ने जिले के उपायुक्त से प्रखंड मुख्यालय एवं थाना मुख्यालयों के चौक चौराहे मे अलावा की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है.

 

 

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!