mahesh singh banner new nn
लातेहार

पिंटू रजक लातेहार पूर्वी व अवधेश चंद्रवंशी लातेहार पश्चिम के भाजपा मंडल अध्‍यक्ष बने

 भाजपा मंडल अध्‍यक्ष व प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा

Advertisement

लातेहार। भारतीय जनता पार्टी, लातेहार की एक बैठक स्‍थानीय माको डाक बंगला में आयोजित की गयी. जिला अध्‍यक्ष पंकज सिंह की अध्‍यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिले क सभी मंडल अध्‍यक्ष व मंडल प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा की गयी. मौके पर बतौर पर्यवेक्षक एन सिंह मुंडा एवं जिला चुनाव अधिकारी रघुराज पांडेय मौजूद थे. उन्‍होने बताया कि झारखंड प्रदेश समिति के निर्देश पर सभी प्रक्रियाओं का अनुपालन करते हुए लातेहार जिला के मंडल अध्‍यक्ष व प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा की गयी है. महुआडांड़ (पूर्वी) मंडल अध्‍यक्ष प्रशांत कुमार व महुआडांड़ (पश्चिमी) मंडल अध्‍यक्ष अमीत प्रसाद जायसवाल को बनाया गया है. जबकि गारू मंडल अध्‍यक्ष सुनेश्‍वर सिंह, बरवाडीह मंडल अध्‍यक्ष मनोज कुमार, चंदवा पूर्वी मंडल अध्‍यक्ष आशीष कुमार सिंह, लातेहार पूर्वी मंडल अध्‍यक्ष पिंटू रजक व लातेहार पश्चिम मंडल अध्‍यक्ष अवधेश चंद्रवंशी तथा बालूमाथ पूर्वी मंडल अध्‍यक्ष अखिलेश भोक्‍ता को बनाया गया है.

Advertisement

जबकि मंडल प्रतिनिधियों में महुआडांड़ पूर्वी का सुनील प्रसाद, गारू का संतोष यादव, छिपादोहर का राजेश प्रसाद, मनिका का संदीप उरांव, चंदवा पूर्वी का दीपक कुमार निषाद, लातेहार पूर्वी का प्रमोद प्रसाद, लातेहार पश्चिमी का शिवनाथ मेहता तथा बालुमाथ पूर्वी का लक्ष्‍मण कुशवाहा को मंडल प्रतिनिधि बनाया गया है.

Advertisement

बैठक में प्रदेश कार्यकारणी सदस्‍य राजधनी प्रसाद यादव, पूर्व विधायक हरिकृष्‍ण सिंह, पूर्व जिला अध्‍यक्ष लाल कौशल नाथ शाहदेव, उपाध्‍यक्ष राकेश कुमार दुबे, जिला महामंत्री बंशी यादव व अमलेश सिंह, मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार पांडेय, विवेक चंद्रवंशी, आनंद सिंह व अश्‍विनी सिंह आदि मौजूद थे. जिला अध्‍यक्ष पंकज सिंह ने सभी मंडल अध्‍यक्षों को कमिटि का विस्‍तार करने व अपने दायित्‍वों का पूरी निष्‍ठा के साथ निभाने की अपील की है. कहा कि संगठन सर्वोपरी है. ऐसा कोई काम नहीं करें जिससे संगठन कमजोर हो.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!