mahesh singh banner new nn
अपराधराज्‍य

सवारी वाहन से गिरने से युवक की मौत

महुआडांड़ (लातेहार)।  प्रखंड के दुरूप पंचायत निवासी बहादुर बृजिया (30 वर्ष), पिता बेजन बृजिया की मौत सवारी गाड़ी से गिरने के कारण हो गई। घटना उस समय हुई जब वह महुआडांड़ बाजार से खरीदारी कर दुरूप निवासी युसूफ अंसारी की सवारी गाड़ी से अपने घर बालामहुआ लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बहादुर बृजिया नशे की हालत में था, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह चलती सवारी गाड़ी से नीचे गिर गया. उसे गंभीर चोट लग गयी. जब स्थिति बिगड़ने लगी तब गाड़ी मालिक द्वारा उसे डॉलटनगंज ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई. मृतक अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है। वह परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था, जिससे उसके निधन के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!