लातेहार। जिला मुख्यालय के कई हिस्से में 21 दिसंबर को बिजली सेवा बाधित रहेगी. इस आशय की जानकारी कार्यपालक विद्युत अभियंता राजदेव मेहता ने दी. श्री मेहता ने बताया कि रविवार को थाना चौक और कारगिल पार्क के ट्रांसफॉमर से बिजली सेवा बाधित रहेगी. उन्होने बताया कि इन दोनों ट्रांसफार्मरों से हाल में लगाये गये नये तारों को जोड़ना है. इस कारण सुबह 10 बजे से शहर के थाना चौक से जुबली और और कारगिल पार्क तक बिजली सेवा बाधित रहेगी. उन्होने असुविधा के लिए खेद प्रकट किया और सहयोग की अपेक्षा की है. उन्होने इन क्षेत्रो में रहने वाले लोगों से सुबह 10 बजे बिजली पर आधारित कार्यों को कर लेने की अपील की है.