लातेहार
विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में युवाओं की भूमिका अहम: पूनम देवी


मौके पर संगीत शिक्षिका स्वाति मिश्रा के सानिध्य में उनके संस्थान की छात्राओं ने स्वागत गीत गा कर अतिथियों का स्वागत किया. मुख्य अतिथि पूनम देवी ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना की है और इसे साकार करने में युवाओं की भूमिका अहम है. उन्होने युवाओं के लिए आयोजित इस युवा संसद की सराहना की. विश्वविद्यालय समन्वयक डा. प्रदीप कुमार और युवा अधिकारी प्रियव्रत मंडल ने कहा कि युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय के द्वारा युवा संसद कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को अवसर प्रदान किए जा रहे हैं. युवा वर्ग इसका लाभ उठावें. माय भारत की जिला युवा अधिकारी कंचन कुमारी ने कहा यह कार्यक्रम युवाओं को अवसर प्रदान कर रही है.
सचिव अंजु गुप्ता और प्राचार्य डा. प्रदीप तिवारी ने कहा कि महाविद्यालय के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन गौरव का विषय है. कार्यक्रम में निर्णायक मंडली के रुप में जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी डा. चंदन, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, एनएसएस के विश्वविद्यालय समन्वयक डा, प्रदीप कुमार, प्रो. कमलेश सिन्हा, अमित कुमार शामिल थे. धन्यवाद ज्ञापन डा. प्रदीप कुमार के द्वारा किया गया. कार्यक्रम में अनिशा कुमारी व तियाशी कुमारी की मंडली ने कई आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. 