mahesh singh banner new nn
लातेहार

भाजपा कार्यालय में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण विषय पर कार्यशाला का आयोजन

लातेहार। भारतीय जनता पार्टी, लातेहार के जिला कार्यालय में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसकी अध्‍यक्षता  जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने की. कार्यशाला को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए अधिवक्ता सह भाजपा नेता राजीव रंजन पांडेय ने कहा कि मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध करना है. मतदाता सूची से मृत, स्थानांतरित  और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाया जायेगा. इसके अलावा 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए युवाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज किया जायेगा.  मतदाता सूची में नाम, पता या फोटो में कोई त्रुटि हो तो उसे दूर किया जायेगा. उन्‍होने कहा क‍ि लोकतंत्र की पवित्रता के लिए मतदाता सूची का समय-समय पर शुद्धिकरण अनिवार्य है. यदि मतदाता सूची ही गलत या प्रदूषित होगी तो निष्पक्ष और विश्वसनीय चुनाव संपन्‍न नहीं कराया जा सकता है. लोकतंत्र को स्वस्थ रखने की प्रक्रिया को एसआइआर के रूप में देखा जाता है. कार्यशाला में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्‍य राजधानी प्रसाद यादव, जिला उपाध्‍यक्ष राकेश दुबे, महामंत्री बंसी यादव, विष्णु देव प्रसाद गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह, आनंद सिंह, अश्विनी सिंह, उत्तम कुमार प्रमोद कुमार, पिंटू रजक, विवेक चंद्रवंशी, अवधेश चंद्रवंशी, रामगणेश और दीपक कुमार आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!