mahesh singh banner new nn
राज्‍यलातेहार

भाजपा नेता सह झारखंड नियंत्रण पर्षद के पहले अध्यक्ष का निधन

लातेहार। भाजपा के लोहरदगा जिला के प्रथम अध्यक्ष सह पूर्व प्रदूषण नियंत्रण परिषद, झाखंड के पहले अध्यक्ष ठाकुर बालमुकुंद नाथ शाहदेव का निधन आज दोपहर एक बजे रांची में हो गया है। उनका अंतिम संस्कार कल 27 दिसंबर को मुरमू ग्राम में सुबह दस बजे किया गया जायेगा। उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उनके निधन पर वरीय समाजसेवी ज्ञानचंद पांडेय, पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, समाजसेवी असीम कुमार बाग, विधायक प्रकाश राम, प्रमोद प्रसाद सिंह, शशि भूषण सिंह, वरीय पत्रकार सह अधिवक्ता सुनील कुमार, वरीय अधिवक्ता संजय कुमार, बीमा अभिकर्ता बद्री प्रसाद, रंगकर्मी आशीष, विकासकांत पाठक, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामणी तिर्की, भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, राजधानी प्रसाद यादव, पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे, सांसद प्रतिनिधि अमलेश सिंह, बंशी सिंह, प्रमोद कुमार, रघुवीर यादव, विवेक चंद्रवंशी आदि ने शोक प्रकट किया है।

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!