mahesh singh banner new nn
लातेहार

कांग्रेस ने आजादी से लेकर आधुनिक भारत तक का निर्माण किया है: पंकज तिवारी

लातेहार। अखिल भारतीय कांग्रेस की 140 वीं स्‍थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस का झंडोतोलन कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसी क्रम में रविवार को सदर प्रखंड के धनकारा पंचायत के बाचकुम ग्राम में जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी ने कांग्रेस के झंडा ला कर लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.  श्री तिवारी ने कहा कि कांग्रेस ने देश के आजादी से लेकर  आधुनिक भारत के निर्माण में अहम योगदान दिया है. इसे  देशवासी कभी नहीं भूलेगा. उन्‍होने कहा कि कांग्रेस कमजोर हुई है तो देश में सम्प्रदायिक ताकतें बढ़ी है कांग्रेस को मजबूत करें तभी देश मजबूत होगा. लातेहर नगर पंचायत के डुरुआ में कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष रब्बानी हुसैन ने अपने घर पर कांग्रेस झंडा लगाकर शुरुआत किया. मौके पर कांग्रेस नेता अमित उरांव ,युगेश भुइयाँ, शकील अंसारी, शहबाज खान ,अजीज सौदागर, संजय कुमार, शकील अख्तर, धीरज राम, बाबू अंसारी, ओस्ताज अंसारी व रूपेश उरांव आदि मौजूद रहे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!