लातेहार
विधायक ने बाबा नगरी में पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की


विधायक ने कहा कि उन्होने बाबा भोले नाथ से नये साल में क्षेत्र वासियों की तरक्की और उन्नति की कामना की है. उन्होने कहा कि बाबा भोलेनाथ की कृपा क्षेत्र के हर एक वासी को मिले, यही उनकी मंगल कामना है. उन्होने कहा कि बाबा नगरी आ कर पूजा अर्चना करने के बाद उनमें एक नयी उर्जा का संचार होता है, इसी उर्जा से वे दुगने उत्साह से क्षेत्र में काम कर पाते हैं. उन्होने कहा कि आज के इस भौतिक दौर में अध्यात्म ही मनुष्य के मन को शांति और संतोष प्रदान करते हैं. मौके पर विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार व मिट्ठू प्रसाद समेत अन्य कई समर्थक मौजूद थे.
