mahesh singh banner new nn
लातेहार

मालगाड़ी की दो बोगियां हुई बेपटरी, चार नंबर पटरी से आवागमन ठप

बालुमाथ (लातेहार)। धनबाद रेल मंडल के टोरी- शिवपुर रेलवे लाइन स्थित बालूमाथ रेलवे स्टेशन के पास बीसीबीएम रेलवे कोयला साइडिंग पर सोमवार की सुबह करीब 10 बजे एक मालगाड़ी डीरेल ( बेपटरी) हो गई. इससे  बालूमाथ रेलवे स्टेशन के पास से चार नंबर पटरी से रेलवे का आवागमन ठप हो गया है. इस हादसे में चार नंबर पटरी पर मालगाड़ी की दो बोगी पटरी से नीचे उतर गई है.

लेकिन किसी प्रकार का रेलवे एवं जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है.  रेलवे प्रबंधन द्वारा बालूमाथ रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के डीरेल होने पर इसकी जानकारी धनबाद रेल मंडल के वरीय अधिकारियों को दे दी गई. रेल मंडल के टीआई संजय कुमार ने बताया कि डी रेल हुई मालगाड़ी की पटरी को पटरी में लाने के लिए बरवाडीह जंक्शन से यार्ड की गाड़ियां वहां से निकल चुकी है जो थोड़ी देर में पहुंचने वाली है. जिससे यार्ड कर्मियों की सहायता से चार नंबर रेल पटरी पर कुछ घंटे के पश्चात आवागमन प्रारंभ हो जाएगी. हालांकि यह मालगाड़ी की बोगियां कैसे डिरेल हुई, इसकी भी जांच की जा रही है.  मालगाड़ी बेपटरी होने पर रेलवे विभाग के आईटी पीडब्लूआई ओएचई, कई रेलवे स्टेशन मास्टर और अधिकारियों की टीम बालूमाथ स्थित बीसीबीएम रेलवे कोयला साइडिंग पर पहुंचकर इसकी जांच में जुटी है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!