mahesh singh banner new nn
लातेहार

श्री शिव शनि मंदिर के छठे वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम कल कलश यात्रा से प्रारंभ

लातेहार। शहर के बाजारटांड़ में प्राचीन शिव मंदिर परिसर में अवस्थित श्री शिव शनि देव मंदिर के छठे वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम नौ जनवरी को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगा. इस आशय की जानकारी देते हुए मंदिर समिति के मुरली प्रसाद अग्रवाल एवं बिट्टू अग्रवाल ने बताया कि नौ जनवरी की प्रातः आठ बजे से मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली जाएगी. कलश यात्रा शहर के विभिन्न मार्गोसे होते हुए औरंगा नदी तट पहुंचेगी. यहां वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच कलशों में नदी का पवित्र जल भरा जाएगा. इसके बाद कलश यात्रा मंदिर परिसर पहुंचेगी. यहां कलशों की स्थापना कर वेदी पूजन और शनिपाठ किया जाएगा. संध्या में आरती की जाएगी. जबकि 10 जनवरी को प्रातः 10:00 बजे से पूजन, अभिषेक और रुद्राभिषेक और हवन किया जाएगा. जबकि अपराह्न 12:00 बजे से भंडारा का उद्घाटन किया जाएगा. मौके पर मुख्य यजमान के रूप में पंकज पांडेय सपत्नीक भाग लेंगे. श्री शिव शनि देव मंदिर समिति ने इन सभी कार्यक्रमों में भाग लेने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के अपील की है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!