लातेहार
श्री शिव शनि देव मंदिर का छठे वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम प्रारंभ, भंडारा कल


कलश यात्रा इसके बाद मंदिर परिसर पहुंची. यहां कलशों की स्थापना कर वेदी पूजन व शनि पाठ प्रारंभ किया गया. मंदिर के वार्षिकोत्सव को ले कर यहां उत्सव का माहौल देखा जा रहा है. कलश यात्रा में भी काफी संख्या में कुंवारी कन्या व महिलाओं ने कलशों का धारण किया. पूरे शहर के वातावरण भक्तिपूर्णहो गया है. कलश यात्रा में रामनाथ अग्रवाल, मुरली प्रसाद अग्रवाल, दीपक अग्रवाल (बिट्टू) , कृष्णा प्रसाद,राजेश अग्रवाल, मानस सिन्हा, अनिल प्रसाद, मनोज दास शर्मा आदि मौजूद थे. श्री अग्रवाल ने बताया कि 10 जनवरी को प्रात: दस बजे से पूजन व अभिषेक, रूद्राभिषक व हवन किया जायेगा. इसक बाद अपराह्न 12 बजे भंडारा का आयोजन किया जायेगा. उन्होने इन सभी कार्यक्रमों में सपरिवार भाग लेने एवं सहयोग कर अनुष्ठान को सफल बनाने की अपील की है.