mahesh singh banner new nn
लातेहार

एलसीए ब्लू ने सीनियर जिला क्रिकेट लीग के खिताब पर कब्जा जमाया

लातेहार। सीनियर जिला क्रिकेट लीग का फाइनल संपन्न जिला स्टेडियम में सोमवार को खेला गया. फाइनल मैच एलसीए ब्लू तथा एलसीए रेड के बीच खेला गया. जिसमें एलसीए ब्लू ने मैच जीत कर खिताब पर कब्जा जमाया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि चतरा संसदीय क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह ने विजेता तथा उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए. खेलों में हार और जीत लगी रहती है. जब कोई हारता है, तभी दूसरा जीतता है. सांसद ने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. लातेहार जिला क्रिकेट संघ बेहतर प्रयास कर रहा है. मौके पर संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, चतरा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विनय सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष बंसी यादव, पंकज सिंह, संसद प्रतिनिधि डॉ चंदन सिंह, आनंद सिंह और प्रमोद प्रसाद समेत कई खेल प्रेमी तथा संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे. इससे पहले संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने सांसद कालीचरण सिंह को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!