file_00000000e26881faa494f42ec61df763
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

गांवों तक होनी चाहिए प्रशासन की पहुंच: रामा रविदास

लातेहार, 23 दिसंबर।  सोमवार को समाहरणालय सभागार में सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. अपर समाहर्ता रामा रविदास के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया. संबोधित करते हुए उन्‍होने कहा कि प्रशासन गांव की ओर सरकार का एक महत्‍वकांक्षी कार्यक्रम है. प्रशासन की पहुंच हर गांव तक होनी चाहिए, इसी उदेश्‍य से इसका आयोजन किया जा रहा है.

Advertisement

आगे कहा कि प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान कर बेरोजगार युवाओं, इच्‍छुक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयास किया जा रहा है. इस कार्यक्रम का उदेश्‍य समाज के वंचित लोगों को समाज के मुख्य धारा में लाना है. उन्होने कहा कि इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका अहम है. गांव का विकास बगैर उनके संभव नहीं है. सभी के सहयोग और समन्वय से इस कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकेगा.

Advertisement

उन्‍होने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित सुशासन सप्ताह के तहत क्रियान्वित होने वाली लोक कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया जा रहा है तथा योजनाओं से संबंधित समस्याओं को यथासंभव ऑन द स्पॉट निबटारा किया जा रहा है. शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और सरकारी योजनाओं का फायदा अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है.

Advertisement

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू, जिला खनन पदाधिकारी नदीम सफी अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!