WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

सफलता के लिए चाहत के साथ परिश्रम भी आवश्‍यक: कमाडेंट

लातेहार। सशस्‍त्र सीमा बल (एसएसबी) के 32 वीं बटालियन के कमांडेंट राजेश कुमार ने कहा कि सफलता के लिए चाहत के साथ परिश्रम भी आवश्‍यक है. आज जीवन के किसी भी क्षेत्र में जायें वहां आपको परिश्रम करना होगा, तभी सफलता मिलेगी. सफलता का कोई शॉटकर्ट नहीं होता है. कमाडेंट श्री सिंह रविवार को सशस्‍त्र सीमा बल केे 32 वीं बटालियन के मुख्‍यालय मे नागरिक कल्‍याण कार्यक्रम के तहत सामग्री वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम तहत बॉलीबॉल खिलाड़‍ियों के बीच ट्रेेेेेकसूट प्रदान किया गया. इसमें तीन राष्‍ट्रीय स्‍तर के खिलाड़ी और कोच भी शामिल थे. कार्यक्रम में स्‍कूूूली बच्‍चों के बीच साइकिलों का भी वितरण किया गया. मौके पर सदर थाना प्रभारी रामाकांत गुप्‍ता, सदर प्रखंड के धनकारा पंचायत की मुखिया ललिता देवी, बॉलीबॉल एसोसिएशन के  अध्‍यक्ष पंकज मिश्रा व सचिव प्रवीण मिश्रा के अलावा एसएसबी के कई अधिकारी मौजूद थे.  कमाडेंट ने छात्रों को संबोधित करते हुए आगे कहा कि अगर आप सच मे परिश्रम करते हैं तो आपकेे सपने अवश्‍य पूरे होगें. उन्‍होने एक लक्ष्‍य निर्धारित कर आगे बढ़़ने की सलाह छात्रों को दी. कार्यक्रम में उन्‍होने छात्रों से भी संवाद किया और उन्‍हें अपनी शुभकामनायें दी. 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!