file_00000000e26881faa494f42ec61df763
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
बालुमाथ

जानी से बालूमाथ तक 14 घंटे का नो इंट्री लागू करने की मांग जोर पकड़ी

लातेहार उपायुक्‍त को सौंपा ज्ञापन

कमरुल आरफी.

बालूमाथ ,(लातेहार)।  घनी आबादी क्षेत्र हेरहंज प्रखंड के जानी ग्राम से बालूमाथ शहर के बीच भारी वाहनों का सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक परिचालन बंद करने (नो एंट्री) की मांग अब जोर पकड़ते जा रही है. इसके अलावा बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए विभिन्‍न चौक-चौराहों पर ठोकर लगाने की जा रही है.

Advertisementnaresh lohara

इसे ले कर बालूमाथ निवासी पप्पू यादव एवं कुलदीप भोगता ने उपायुक्त, लातेहार को संबोधित एक ज्ञापन मंगलवार को सौंपा है. उन्‍होने  एसएच- 10 में भारी वाहन (हाइवा व ट्रक) का अत्‍यधिक परिचालन की वजह से हाल के दिनों में हुई सड़क दुर्घटनाओं से अवगत कराया है.

Advertisement

इसके अलावा कहा कि यहां अक्‍सर जाम की स्थिति बनी रहती है. दुर्घटना में अब तक दर्जनों लोगों की मृत्यु भारी वाहन (हाइवा) की चपेट में आने से हुई है. कई लोग जीवन और मृत्यु से जूझ रहे हैं. एसएच 10 में नवादा से बालूमाथ तक कई निजी एवं सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को आने-जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है. बच्चे ध्वनि एवं वायु प्रदूषण से परेशान हो रहे हैं.

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की जनता में भारी वाहन के परिचालन और उससे होने वाले समस्या से आक्रोश हैं. बालूमाथ शहर में 24 घंटे जाम की स्थिति बनी रहती है. जिससे सवारी बस एवं लोगों के आवागमन करने में काफी दिक्कत होती है. ग्रामीणों ने एसएच- 10 में सुबह 7 बजे से रात्रि के 9 बजे तक भारी वाहन के परिचालन रोकने की मांग की है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!