WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
बालुमाथ

मुखिया और युवा समाजसेवी ने रक्तदान कर प्रसूता की बचाई जान

बालूमाथ (लातेहार)। खून की कमी से जूझ रही एक गर्भवती महिला कविता देवी के लिए बालूमाथ निवासी वरिष्ठ पत्रकार जावेद अख्तर के पहल पर बालूमाथ मुखिया नरेश लोहरा और युवा समाजसेवी मो इकबाल आलम ने रक्तदान किया.

Advertisement

बालूमाथ प्रखंड के गणेशपुर की गर्भवती महिला कविता देवी (उम्र 27 साल, पति रूपेश कुमार वर्मा) को A+ ब्लड की सख्त जरूरत थी. इस महिला के शरीर में मात्र छह ग्राम हीमोग्लोबिन था. महिला के पति मुम्बई में मजदूरी करते हैं. प्रसव की तिथि में कुछ ही दिन शेष है. खून की कमी की वजह से जच्चा-बच्चा दोनों की जान को खतरा था.

Advertisement

 

लातेहार ब्लड बैंक में A पॉजिटिव ब्लड उपलब्ध नहीं था. इसे ले कर वरिष्ठ पत्रकार जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया पर लोगों से A+ ग्रुप का रक्‍तदान करने की अपील की गयी थी. सोशल मीडिया पर यह अपील वायरल होते ही बालूमाथ मुखिया नरेश लोहरा और मो इकबाल ने स्वेच्छा से रक्तदान करने की इच्छा व्यक्त की.

Advertisement

उन्‍होने लातेहार के सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में बालूमाथ से रक्तदान किया और गर्भवती महिला के लिए रक्‍त की व्‍यवस्‍था की. लातेहार ब्‍लड बैंक के तकनीकि सहायक विनय कुमार सिंह ने रक्‍त संग्रह किया. वरिष्ठ पत्रकार एवं दोनों रक्तवीरों के इस पहल की खुब  प्रशंसा हो रही है.

Advertisement

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!