dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
लातेहार

मनरेगा दिवस पर उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले पांच रोजगार सेवक सम्‍मानित किये गये

मनरेगा में विश्‍वास, रोजगार से विकास अभियान को सफल बनाने की अपील

लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में मनरेगा का विश्वास, रोजगार से विकास  अभियान की सफलता सुनिश्चित कराने के उदेश्‍य से एक बैठक का आयोजन किया गया.मौके पर मनरेगा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच रोजगार सेवक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. बैठक में उप विकास आयुक्त  सैय्यद रियाज अहमद ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे आजीविका सुदृढ़ होने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर विकास को भी गति मिलेगी. आगे उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर व्यापक अभियान- “मनरेगा का विश्वास, रोजगार से विकास” चलाने का निर्णय लिया गया है. जिसके तहत आगामी छह माह में कम से कम 10 लाख परिवारों को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है.  हर वर्ष दो  फरवरी को मनरेगा दिवस के रूप में मनाया जाता है.  इस दिन को मनाने का मकसद ग्रामीण रोजगार के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना और योजना की उपलब्धियों पर चर्चा करना है. ग्रामीण परिवार के वयस्क सदस्यों को साल में कम से कम 100 दिनों का अकुशल श्रम की कानूनी गारंटी है. इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और योजना में पारदर्शिता लाना है. उपायुक्त ने  संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने एवं श्रमिकों को समय पर मजदूरी भुगतान करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया.  इस बैठक में आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ बिपिन कुमार दुबे, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल,  जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्रेयाशं, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेंब्रम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डा चंदन के अलावा जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button