lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
बालुमाथराज्‍य

तीन सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला की मौत, पांच घायल

लातेहार। जिले के एकीकृत बालूमाथ प्रखंड में शनिवार की देर रात हुई तीन सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला की मौत हो गयी. जबकि पांच लोग घायल हो गये. पहली घटना बारियातू थाना क्षेत्र के टोटी-हेसला ग्राम स्थित बलराम स्टोन क्रेशर के समीप शनिवार देर रात हुई. यहां एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार टोटी हेसला निवासी प्रीति देवी (35) पति कैलाश कुमार शनिवार की रात अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से बारियातू बाजार से अपने घर लौट रही थीं. इसी दौरान बलराम स्टोन क्रेशर के पास एक अज्ञात वाहन से बचने के क्रम में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गई. दुर्घटना में प्रीति देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं.  घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल घायल अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. जबकि शनिवार की ही देर रात्रि बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के खलारी रोड स्थित साहू पेट्रोल पंप के समीप मोटरसाइकिल से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल घायल हो गया. उसकी पहचान प्रदीप उरांव (30)  पिता विनोद उरांव, ग्राम कल्याणपुर थाना टंडवा के रूप में की गयी है. वह बालूमाथ से अपने घर टंडवा कल्याणपुर जा रहा था.  इसी दौरान साहू पेट्रोल पंप के समीप तीखे मोड़ में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.  घायल युवक को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार कर उसे रिम्‍स रेफर कर दियाग या. तीसरी घटना भी शनिवार की देर रात चतरा मुख्य पथ एनएच 22 पर बारियातू ग्राम के समीप हुई. यहां सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए.  जानकारी के अनुसार एक बाइक में सवार होकर  कुंडलूंगा थाना पांकी निवासी सावित्री देवी (45)  सूरज कुमार (25) और प्रिया कुमारी (20)  चतरा से पांकी जा रहे थे. इसी दौरान बारियातू ग्राम के समीप अनियंत्रित होकर उनकी बाइक अनियंत्रित हो कर सड़क पर पैदल चल रहे  लेझन यादव (45) पिता बढ़न यादव (बारियातू) को टक्कर मार दी. दुर्घटना में सभी सड़क पर गिर गये. सूचना पर बारियातू पुलिस ने सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. यहां डॉ सुरेंद्र कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!