dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
अपराधझारखंड

डीआईजी पहुंचे महुआडांड़, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

लातेहार। पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी)  कौशल किशोर गुरूवार महुआडांड़ पहुंचे. यहां उन्‍हें  जिला पुलिस  बल जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया. डीआइजी ने महुआडांड़ के एसडीपीओ कार्यालय का निरक्षण किया और अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं नक्सल विरोधी अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गई. डीआईजी श्री किशोर ने संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त, वाहन जांच और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया. थानों में दर्ज लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए डीआईजी ने इन मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया. फरार आरोपी व वारंटियों की धर पकड़ के लिए लगातार छापामारी चलाने का निर्देश दिया. डीआईजी ने थाना प्रभारियों को आम लोगों के साथ बेहतर संवाद कर उनके मामलों पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करने की बात कही. इस मौके पर एसडीपीओ शिवपुजन बहेलिया, थाना प्रभारी मनोज कुमार, महिला थाना प्रभारी सुशीला केशरी सहित अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी व पुलिस अधिकारी मौजूद थे.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button