Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडमहुआडांड़

50 रूपये प्रति किलो जीरा फूल धान की खरीददारी की जायेगी

महुआडांड़ (लातेहार)।  महुआडांड़ प्रखंड के  ग्राम रामपुर कृषि फार्म में स्थित नेतरहाट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा संचालित जीरा फूल चावल प्रसंस्करण इकाई केंद्र एवं महुआडांड़ प्रखंड परिसर स्थित जेएसएलपीएस कार्यालय में अब जीरा फूल धान की खरीदारी 50 रुपये प्रति किलो की दर से की जाएगी. इस संबंध में जानकारी देते हुए जेएसएलपीएस के जिला डीपीएम संतोष कुमार ने बताया कि महुआडांड़ क्षेत्र में जिन भी किसानों ने जीरा फूल धान की खेती की है, वे जेएसएलपीएस कार्यालय अथवा रामपुर स्थित कृषि फार्म में संचालित जीरा फूल चावल प्रसंस्करण इकाई केंद्र में अपना धान उपलब्ध करा सकते हैं. किसानों से धान 50 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदा जाएगा तथा धान देने के दो दिनों के भीतर आरटीजीएस के माध्यम से राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित कर दी जाएगी. उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अधिक से अधिक मात्रा में जीरा फूल धान उपलब्ध कराएं. प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी संतोष बैठा ने स्पष्ट कहा कि यदि क्षेत्र का धान नियमों के विरुद्ध दूसरे राज्यों में बिक्री के लिए भेजा जाता है  तो संबंधित वाहन समेत धान को जब्त कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!