dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
लातेहार

सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल, एक रेफर

लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के लोटो ग्राम में हुई एक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना शुक्रवार शाम की है. घायलों की पहचान आकाश उरांव एवं सिमल उरांव के रूप में हुई है. दोनों कैमा गांव, नेवाड़ी पंचायत के निवासी बताए जा रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक मेला देखकर लातेहार से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान लोटों स्कूल के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना के बाद सड़क से गुजर रहे विजय सिंह ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सक अभिषेक अंकुर ने दोनों को प्राथमिक उपचार प्रदान किया. चिकित्सकों के अनुसार सिमल उरांव की स्थिति स्थिर बताई जा रही है, जबकि आकाश उरांव की हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया है. घटना की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे. पुलिस मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button