Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

नफरतों को छोड़ कर अमनचैन व तरक्‍की का भारत बनाना है: मो शाहबाज

लातेहार। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ( एआईएमआईएम) ने गांधी जयंती की मुबारकबाद दी है. यहां आयोजित एक कार्यक्रम में लातेहार के जिला अध्यक्ष मो शाहबाज़ ने कहा कि दो अक्‍टूबर को महात्‍मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्‍त्री की जयंती है. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और एकता का जो पैगाम दिया है, उसकी आज इस देश को सख्‍त आवश्‍यकता है. कहा कि हम सबको नफरत को छोड़कर मोहब्बत और तरक्की का भारत बनाना है. उन्‍होने कहा कि एआईएमआईएम संविधान, भाईचारे और अमन के रास्ते पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है. मौके पर विधानसभा प्रभारी श्रवण पासवान ने भी कहा कि हमें इन महापुरूषों के बताये रास्‍तों पर चलने का संकल्‍प लेना चाहिए. उन्‍होने कहा कि महात्‍मा गांधी के विचार व संदेश आज भी प्रासांगिक हैं. मौके पर जिला महासचिव मो आरिफ ने कहा कि आज का दौर अगर गांधी जी के सत्‍य व अहिंसा का मार्ग को अपना ले तो यह उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!