Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

गांधी जयंती पर सीआरपीएफ ने किया स्‍वैच्छिक रक्‍तदान व पौधारोपण

लातेहार। महात्मा गांधी जयंती एवं ‘राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस’ के अवसर पर सीआरपीएफ की 11 वीं बटालियन द्वारा शुक्रवार को लातेहार कैंप में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान जवानों ने अपनी सेवा एवं सुरक्षा के मूल मंत्र को ध्यान में रखते हुए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण एवं स्वैच्छिक रक्तदान किया. कार्यक्रम के अवसर पर कमांडेंट रवि कुमार  के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीमती अमूल कुजूर, द्वितीय कमान अधिकारी रवींद्र चरण मिश्र व पितवास पंडित, उप कमांडेंट अमित कुमार, सहायक कमांडेंट राजीव कुमार के अलावा अन्‍य  अधिकारी व जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. 11 वीं बटालियन सीआरपीएफ द्वारा पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने और ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्याओं से निपटने के लिए वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कैंप परिसर में सघन पौधरोपण अभियान चलाया गया. जवानों ने न केवल पौधे लगाए, बल्कि उनके उचित रखरखाव और जीवित देखभाल का भी संकल्प लिया. कमांडेंट श्री कुमार ने बताया कि देश के कई राज्यों में स्थानीय सरकारी अस्पतालों और रेडक्रॉस सोसाइटी के समन्वय से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. ‘सेवा परमो धर्मः’ के आदर्श वाक्य को चरितार्थ करते हुए जवानों ने स्वेच्छा से आगे आकर रक्तदान किया. कमांडेंट ने कहा कि सीआरपीएफ का प्रत्येक जवान आंतरिक सुरक्षा एवं देश की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहता है. आज रक्तदान के माध्यम से हम समाज के प्रति अपनी मानवीय जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं.  उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!