लातेहार। सिक्योरिटी कंपनी एसआईएस के द्वारा 400 पदों पर बंपर भर्ती के लिए जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में भर्ती कैंप का आयोजन किया जायेगा. शिविर में जरूरतमंद और बेरोजगार युवाओं को गार्ड सुपरवाइजर और जीटीओ समेंत अन्य पदों के लिए चयन किया जायेगा. भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए. कंपनी के द्वारा 16 से 32 हजार रूपये तक का वेतन के अलावा पीएफ, इएसआईसी, मेडिकल इंश्योरेंस और भारत सरकार द्वारा सिविल डिफेंस का सर्टिफिकेट और 65 साल तक स्थायी नौकरी दी जायगी. यह भर्ती कैंप आगामी 25 फरवरी को बालुमाथ, 26 फरवरी को चंदवा, 28 फरवरी को बरवाडीह, छह मार्च को महुआडांड़, नौ मार्च को हेरहंज, 10 मार्च को गारू, 11 मार्च को बारियातू एवं 12 मार्च को लातेहार प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित किया जायेगा. अभ्यर्थी प्रखंड सह अंचल कार्यालय में आवेदन प्राप्त कर सकते हैं. अभ्यर्थी को झारखंड के किसी भी नियोजनालय से निबंधित होना आवश्यक है.