Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

विज्ञान दिवस पर सीएम एसओई स्‍कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

लातेहार। 28 फरवरी को शहर के जिला स्‍टेडियम के पास अवस्थित जिला मुख्‍यमंत्री उत्‍कृष्‍ट विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी रिशिकेश झा ने किया.  मौके पर संबोधित करते हुए क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी श्री झा ने कहा  विज्ञान के बिना हमारा जीवन अधूरा है. विज्ञान मानव जाति के लिए एक वरदान है. इसने जीवन को आसान, तेज और अधिक आरामदायक बना दिया है. रोज नित्‍य होते अविष्‍कार विज्ञान की ही देन है. मौके पर प्राचार्य तृप्ति भारती ने भी विज्ञान प्रदर्शनी में भाग ले रहे प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की. उन्‍होने कहा ऐसे आयोजनों से छात्रो का उत्‍साहवर्द्धन होता है और उनमें जिज्ञासा बढ़ती है. वरीय शिक्षक नरेंद्र पांडेय ने कहा कि आग की शुरुआती खोज से लेकर आज की स्मार्ट तकनीक और हर आविष्कार मानव ज्ञान की वास्तविक शक्ति और प्रगति को दर्शाता है. विद्यालय प्रबंधक ने पीपी गुप्‍ता ने कहा कि विज्ञान केवल प्रयोगशाला में प्रयोगों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों की रोज़मर्रा की समस्याओं को हल करने से भी जुड़ा है. विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र व छात्राओं ने विज्ञान के कई मॉडल बनाये. अच्‍छे मॉडल को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्‍कारों से नवाजा गया.अन्‍य सभी प्रतिभागियों को प्रशस्‍ती पत्र दिये गये. इससे पहले विद्यालय प्रबंधन के द्वारा शिक्षा क्षेत्र पदाधिकारी को स्‍मृति चिन्‍ह भेंट कर सम्‍मानति किया गया.  मौके पर वरीय शिक्षक दशरथ सिंह, संतोष पासवान, निखिल कुमार गुप्‍ता, विजेता मिंज, रौशन लकड़ा, एलवीन कुजूर, मनीष कुमार समेंत अन्‍य शिक्षक व शिक्षिकायें मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!