mahesh singh banner new nn
झारखंडबालुमाथ

मोटरसाइकिल पोल से टकराया, युवक की मौत, होली की खुशियां मातम में बदली

लातेहार। जिले के बारियातू थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जिससे होली का उत्साह मातम में बदल गया. मृतक की पहचान संजय प्रसाद, ( 35) पिता विनोद प्रसाद, निवासी बारियातू के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार संजय प्रसाद डाढा से बरियातू आ रहा था. इसी दौरान मध्य विद्यालय के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर एक पोल से जा टकराया. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पहुंचे और गंभीर हालत में उन्हें बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां डॉ सुरेंद्र कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इधर घटना की सूचना पाकर बरियातू पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!