maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडबालुमाथ

मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल, एक रिम्स रेफर

बालूमाथ (लातेहार)। बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत पुडूंरलावा शेरेगड़ा में बुधवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन लोग घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार गोली टांड़ निवासी दीपक गंझू, 13 वर्ष, पिता नारायण गंझू एवं किश्वर गंझू, 11 वर्ष, पिता दिनेश गंझू एक बाइक पर सवार होकर जर्री पेट्रोल पंप की ओर तेल डलवाने जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे गणेशपुर निवासी आकाश भुइयां, 18 वर्ष, पिता रामवृक्ष भुइयां की बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर गिर कर घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से सभी को बालूमाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां चिकित्सक अलीशा टोप्पो ने प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सक ने बताया कि दीपक गंझू की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया. अन्य दोनों घायलों का इलाज बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!