लातेहार। शहर के अंबाकोठी में स्थित देवी मंडप का 11 वां वार्षिकोत्सव धुमधाम से मनाया जायेगा. इसे ले कर मंदिर समिति की एक बैठक प्रदीप कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में मंदिर परिसर में आयोजित की गयी. बैठक में दो दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गयी. आगामी 25 मार्च कोा झंडा पूजा प्रात: सात बजे से किया जायेगा. जबकि सुबह नौ बजे से अखंड कीर्तन प्रारंभ किया जायेगा. 26 मार्च को वेदी पूजन और अपराह्न 12:30 बजे से नौ कन्या पूजन के बाद भंडारा का आयोजन किया जायेगा. बैठक में मोती प्रसाद अग्रवाल, गजेंद्र प्रसाद शौंडिक, संतोष अग्रवाल, बनवारी प्रसाद, महेंद्र सिंह, रमेश प्रसाद, बैजनाथ प्रसाद, अनिल प्रसाद अग्रवाल, अमोल प्रसाद, चितरंजन प्रसाद, दीपक विश्वकर्मा, मुकेश प्रसाद आदि शामिल थे. बैठक में आयोजन को भव्य रूप देख कर सफल बनाने का संकल्प लिया गया. मंदिर में आकर्षक फूल और विद्युत सज्जा करने का निर्णय लिया गया. आयोजन को सफल बनाने के लिए नगर वासियों से तन, मन व धन से सहयोग करने की अपील की गयी.