Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
बालुमाथ

बाालुमाथ के पूर्व सीआई पर प्राथमिकी दर्ज हो: अनिता देवी

बालुमाथ (लातेहार)। बालुमाथ के पूर्व अंचल निरीक्षक (सीआई) कुमार सत्यम भारद्वाज पर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने की है. उन्‍होने कहा कि  तत्कालीन अंचल निरीक्षक कुमार सत्यम भारद्वाज के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है. यह काफी नहीं है. सेवा निवृति के बाद भी उन्‍हें पेशन व अन्‍य सुविधायें मिलती रहेगी. श्रीमती देवी ने उनके कार्यकाल की जांच कराने एवं रजिस्‍टर टू मे छेड़छाड़ करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की. कहा कि  बालूमाथ अंचल में अंचल निरीक्षक के पद पर कार्यरत रहने के दौरान उनकी कार्यप्रणाली को लेकर कई विवादित मामले सामने आए थे. आरोप है कि मौजा बालू के पंजी-2 में पूर्व जमाबंदी रैयत का नाम हटाकर किसी अन्य व्यक्ति का नाम दर्ज किया गया था. यह सरकारी अभिलेख में छेड़छाड़ का गंभीर मामला है. इसके अतिरिक्त अन्य मौजा एवं हल्का के पंजी-2 में भी छेड़छाड़ करने के आरोप लगे थे. अनीता देवी ने कहा कि पूर्व में इनकी पदस्थापना चान्हो अंचल में भी रही थी. वहां भी उनकी कार्यप्रणाली विवादास्‍पद थी. अनीता देवी ने कहा कि इतने गंभीर आरोपों के बावजूद केवल अनिवार्य सेवानिवृत्ति देना कहीं से भी न्यायसंगत नहीं है.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!