WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
अपराधलातेहार

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्‍त कार से 92 किलोग्राम गांजा बरामद किया

लातेहार। पुलिस ने बुधवार को 87 पैकेट में 92 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. बता दें कि बुधवार की सुबह रांची-मेदिनीनगर राष्‍ट्रीय उच्‍च पथ पर चंदवा थाना क्षेत्र के सिकनी गांव के पास दो कार में सीधी टक्‍क्‍र हो गयी थी. इनमें एक कार की संख्‍या जेएच 01इवाई-6332 और दूसरे कार की संख्‍या जेएच 05एएस-5465 थी. इस घटना के बाद एक कार में सवार लोग कार को वहीं छोड़ कर फरार हो गये थे. कार का अगला हिस्‍सा बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गया था. अगले हिस्‍से का पहिया भी निकल गया था. इस कारण वाहन चालक उसे ले कर भाग  नहीं सके और वाहन को वहीं छोड़ कर फरार हो गये.घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों की तलाशी ली. इसी दौरान वाहन संख्‍या जेएच 05एएस-5465 में पुलिस ने कुल 87 पैकेट में 92 किलोग्राम गांजा बरामद किया है.  पुलिस वाहन के फरार चालक और मालिक की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!