Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

आपदा प्रबंधन प्राधिकार ने 107 अभ्‍यावेदनों की अनुशंसा की

लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक आयोजित की गई. बैठक में समिति द्वारा कुल 110 अभ्यावेदनों की समीक्षा की गई. विचार विमर्श के बाद समिति द्वारा 110 में से 107 अभ्यावेदनों अनुशंसा की गई. जबकि तीन अभ्यावेदनों को सशर्त की अनुशंसा की गई. बैठक में सड़क दुर्घटना, वज्रपात से मानव एवं मवेशियों की मौत, डोभा, नदी, जलाशयों में डूबने से हुई मौत, सर्पदंश आदि से संबंधित आवेदनों पर विचार विमर्श किया गया. अंचल एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा आवेदनों के जाँच एवं सत्यापन के आधार पर प्राप्त प्रस्ताव को भुगतान के लिए स्वीकृति दी गई. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, अपर समाहर्ता रामा रविदास, सिविल सर्जन डॉ राज मोहन खलखो, कार्यपालक दंडाधिकारी सह विधि शाखा प्रभारी पदाधिकारी अनिल मिंज, प्रशासक नगर पंचायत  राजीव रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन समेंत अन्‍य संबंधित पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!