WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडमनिका

लोहिया भवन की जमीन पर धुमकुड़‍िया भवन बनाये जाने का सर्वदलीय समिति ने विरोध किया

Manika: प्रखंड मुख्यालय स्थित लोहिया भवन की जमीन पर धुमकुडिया भवन का निर्माण किये जाने का शुक्रवार को सर्वदलीय समिति के लोगों ने योजना स्‍थल पर पहुंच कर विरोध किया. सर्वदलीय समिति के लोगों ने कहा कि लोहिया भवन प्रखंड की शान है. लोहिया भवन में बैठकों के अलावा मांगलिक कार्य तथा विभिन्न प्रकार का आयोजन किया जाता है. इस जमीन पर धुमकुड़िया भवन बन जाने के कारण लोहिया भवन का अस्तित्व खत्म हो जाएगा.

सर्वदलीय समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने कहा कि विधायक रामचंद्र सिंह के प्रयास से लोहिया भवन का रिपेयर एवं चारदिवारी का कार्य कराया गया था. पूर्व लोहिया भवन की चाभी  प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में रहती थी. उन्‍होने आरोप लगाया कि कुछ दिनों से लोहिया भवन की चाभी कुछ निजी लोगों के हाथ में है. लव कुमार दुबे ने कहा कि  धुुमकुड़िया भवन बनाने के लिए जमीन की आवंटित किया जाता है. ऐसे में लोहिया भवन की जमीन पर धुमकुरिया भवन बनने का सवाल ही नहीं उठाता है. मौके पर ग्राम प्रधान रजत कुमार, राजद नेता जितेंद्र प्रसाद यादव, भाजपा मनदीप कुमार, अंकित कुमार, ग्रामीण श्याम प्रसाद और समाजसेवी बली यादव व गोपाल प्रसाद समेत कई लोग उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!