WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता: दस लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर समेंत दो गिरफ्तार

लातेहार। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्‍त सूचना पर पुलिस न माओवादियों के जोनल कमाडंर मृत्‍युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां व माओवादी सदस्‍य बबलू राम उर्फ रोहित उर्फ बबलू चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मृत्‍युंजय भुईयां पर  दस लाख व बबलू राम पर सरकार ने दो रूपये का इनाम रखा है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक प्रेस वार्ता में इस आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने दी.

उन्‍होने बताया कि ऐसी सूचना मिल रही थी कि मृत्‍युजंय भुईयां अपने दस्‍ता के इस क्षेत्र में भ्रमणशील है. इसी सूचना पर लगातार छापामारी कर सर्च आपरेशन चलाया जा रहा था. सर्च आपरेशन के लगातार चलने से माओवादियों के दैनिक उपयोग के सामानों की चैन बाधित हो गयी. एसपी ने बताया कि पिछले 12 मार्च को सूचना प्राप्‍त हुई कि मृत्‍युंजय भुईयां छिपादोहर थाना क्षेत्र क हरिणामाड़ गांव में राशन व सामान लेने आने वाला है. इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक  निर्देश पर छिपादोहर व गारू थाना प्रभारी सशस्‍त्र बलों का एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल ने हरिणामाड़ के आसपास छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान माओवादियों का जोनल कमांडर मृत्‍युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईंया उर्फ दिलीप उर्फ अवधेश जी और माओवादी सदस्‍य बबलू राम उर्फ रोहित उर्फ बबलू चंद्रवंशी को गिरफ्तार किया गया. एसपी ने बताया कि मृत्‍युंजय भुईयां पर लातेहार, पलामू, गढ़वा व राज्‍य के बार छतीसगढ़ में कुल 104 मामले दर्ज हैं. जबकि बबलू राम पर लातेहार, पलामू व गढ़वा जिला में 15 मामले दर्ज हैं. मृत्‍युंजय भुईयां लातेहार के छिपादोहर थाना क्षेत्र के नावाडीह ग्राम के चकलवा व बबलू राम बिहार के अरवल जिला का रहने वाला है.

बरामद सामग्री

पुलिस अधीक्षक श्री गौरव ने  बताया कि सर्च आपरेशन में हथियार व गोली समेंत उग्रवादी दस्‍ता के दैनिक उपयोग की साम‍ग्री बरामद की गयी है. इसमें एक स्‍वचलित एके-47 हथियार, एके-47 का मैगजीन व छह जिंदा गोली, इंसास रायफल का 15 पीस गोली, एक वायरलेस सेट, एक लाख 50 हजार रूपये नगद, एक टैब व चार सिम कार्ड तथा नक्‍सली पर्चा समेंत कइ्र सामग्रियां बरामद की गयी है.

छापमारी में शामिल अधिकारी 

छापामारी में पुअनि सह छिपादोहर थाना प्रभारी मो यकीन अंसारी, गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, बारेसाढ़ थाना प्रभारी शशि कुमार, महुआडांड़ थाना प्रभारी मनेाज कुमार, मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास, नेतरहाट थाना प्रभ्‍ज्ञारी अभिषेक कुमार के अलाव  पुअनि किशोर मुंडा, सैट 137 व 147 तथा बारेसांढ़ थाना के सशस्‍त्र बल शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!