WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

राष्‍ट्रीय लोक अदालत में 16500 वादों का निष्‍पादन, चार करोड़ 26 लाख का सेटलमेंट

लातेहार। ‘शनिवार को व्‍यवहार न्‍यायलय, लातेेेेहार परिसर में राष्‍ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का ऑनलाइन उद्धघाटन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद ने किया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों निष्‍पादन के लिए कुल  सात बेंच बनाये गये थे. जिसमें 16,500 वादों का निपटारा किया गया और  चार करोड़ 26 लाख रूपये का हुआ सेटलमेंटन किया गया. बेचों द्वारा पारिवारिक मामलों के 17 वादों का निष्पादन हुआ. वहीं मोटर एक्सीडेंट के 06 वादों का 53 लाख रूपये में निष्पादन किया गया. जिसमें कुल 11 लोग लाभान्वित हुए. बिजली से संबंधित 119 वादों का निष्पादन किया गया. जिसमें 93 लोग लाभान्वित हुए. चेक लेन-देन के 17 वादों का निष्पादन हुआ जिसमें कुल 12 लाख पचास हजार का सेटलमेंट हुआ.  उपभोक्ता फोरम के द्वारा 15 वादों का, जिला अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा 17 वादों का, बैंक मामले के 139 वादों का सहित क्रिमनल कम्पाउडेबल के कुल 157 एवं 13 सिविल वादों निष्पादन किया. इसके अलावा प्री-लीटिगेषन के 12 हजार 411 मामले सहित कुल 16 हजार पांच सौ वादों का निष्पादन किया गया. इसके अलावा विभिन्न मामलों एवं योजनाओं में लगभग तीन करोड़ 71 लाख करोड़ रूपये का सेटलमेंट किया गया.  राष्ट्रीय लोक अदालत में जेएसएलपीएस, लातेहार के तत्वावधान में 46 स्थानीय सखी मंडल को प्रधान जिला एंव सत्र न्यायाधीष शेषनाथ सिंह के द्वारा 46 लाख रूपये का चेक दिया गया. मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष श्री सिंह के अलावा प्रधान न्यायाधीश कुटूम्ब न्यायालय सैयद सलीम फातमी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीष द्वितीय संजय कुमार दूबे, सीजेएम विक्रम आनंद, एसीजेएम कुमारी जीव, सिविल जज तृतीय मीनाक्षी मिश्रा, जिला विधिक सेवा प्रधिकार के सचिव शिवम चौरसिया, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष पन्नालाल एवं सदस्य, लातेहार जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव, एलएडीसीएस के अधिवक्तागण, बार एसोसिएशन लातेहार के सदस्य, व्यवहार न्यायालय के कर्मचारीगण, पीएलवी के सदस्य, बैंक कर्मी सहित सैकड़ों की संख्या में वादकारी मौजूद रहे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!