लातेहार
अधिवक्ता समाज के मार्गदर्शक होते हैं: महेश सिंह
जिला अधिवक्ता संघ में नगर पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का स्वागत किया गया


नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने इस सम्मान के लिए अधिवक्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि वे लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेगें. उन्होने शहर में साफ-सफाई, पेयजल, सड़क और अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दुहराई. नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष रंजन ने कहा कि सामुहिक सहयोग से ही नगर का विकास किया जा सकता है. बता दें कि संतोष रंजन व्यवहार न्यायालय में बतौर अधिवक्ता प्रैक्टिसरत है और एक सरल व मृदुुुुुभाषी व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं. पिछले तीन बार से वार्ड पाषर्द रहे हैं और इस बार चौथी लगातार वार्ड पार्षद चुने गये हैं. वरीय अधिवक्ता राजमणि प्रसाद ने कहा कि नगर पंचायत के नए नेतृत्व से शहरवासियों को काफी उम्मीदें हैं. अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव ने कहा कि अधिवक्ता समाज हमेशा समाज और शहर के विकास के साथ खड़ा रहा है. 