लातेहार। जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के टमटम टोला के समीप सोमवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई. तेज रफ्तार से आ रही एक स्कॉर्पियो ने बाइक सवार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. उसकी पहचान बारियातू थाना क्षेत्र के टोटी पंचायत निवासी महावीर उरांव के 20 वर्षीय पुत्र मुनेश्वर उरांव के रूप में की गई है. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गये और स्कॉर्पियो का भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना मिलने पर बालूमाथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची व शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है. घटना में युवक के मौत की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण बालूमाथ थाना चौक पहुंचकर सड़क जाम कर दिया है.