WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंड

कलश यात्रा के साथ संकट मोचन भवानी मंदिर का द्वितीय वार्षिकोत्‍सव कार्यक्रम शुरू

लातेहार। कलश यात्रा के साथ श्री संकट मोचन भवानी मंदिर, जुबली रोड का द्वितीय वार्षिकोत्‍सव का कार्यक्रम सोमवार को प्रारंभ हुआ.  इससे पहले अनिल मिश्रा के सानिध्‍य में पूजा अर्चना किया गया. इस अवसर पर बतौर मुख्‍य यजमान साकेत कुमार सप्‍तनीक मौजूद थे. कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकल कर काली मंदिर मोड़ तक गयी. इसकेे बाद शहर के मुख्‍य पथ होते हुए मानस पथ और बाइपास चौक पहुंची. इसके बाद कलश यात्रा चाणक्‍यनगरी स्थित औरंगा नदी छठ घाट पहुंची.

यहां वैदिक मंत्रोच्‍चारण के बीच कलशों में जल भरा गया. इसके बाद कलश यात्रा पुन: मंदिर परिसर पहुंची.  समिति के अध्‍यक्ष निर्मल कुमार महलका ने बताया कि 24 मार्च को वेदी पूजन व दुर्गा सप्‍तशति पाठ किया जायेगा. 25 मार्च को रूद्राभिषेक और नौ कन्‍याओं का पूजन के बाद अपराह्रन 12 बजे से भंडारा का आयोजन किया जायेगा. उन्‍होने इस मौके पर भाग लेने की अपील की. कलश यात्रा में पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, राजधनी प्रसाद यादव, भाजपा जिला अध्‍यक्ष बंशी यादव, राजीव रंजन पांडेय, ध्रुव पांडेय के अलावा मंदिर समिति के सुरेश प्रसाद, लवकुश प्रसाद, मदन प्रसाद, दुर्गा प्रसाद, सुनील शौंडिक, सचिव प्रदीप प्रसाद, राकेश कुमार, सुरेश प्रसाद, निर्दोष प्रसाद, सितेश कुमार, नीतेश कुमार, सुरेश प्रसाद गुप्‍ता, सुनील कुमार, राजू प्रसाद, जीतेंद्र प्रसाद,लल्‍लूू पाठक, मंटू प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद, अर्जुन प्रसाद, पवन प्रसाद, अजय प्रसाद, दिलीप प्रसाद, शुभम प्रसाद, कंचन शौंडिक समेंत समिति के कई सदस्‍य व अन्‍य लोग शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!