


अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि छठ व्रतियों के लिए अस्थायी स्नानागार बनाये गये. अर्घ्य के लिए नि:शुल्क दूध की भी व्यवस्था की गयी. इसे अलावा औरंगा नदी तट पर ध्वनि और प्रकाश की भी व्यवस्था की गयी. इसके अलावा शहर के रेलवे स्टेशन क्षेत्र के अलावा गिजनियाटांड़, बाबानगरी, कीनामाड़ और बानपुर स्थित छठ घाटों में भी छठ व्रती व अन्य लोगों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया. बुधवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य दी जायेगी. छठ को ले कर पूरा शहर छठ मइया के गीतो से गुंजायमान हो गया है. लोगों के अनुसार इस वर्ष अन्य वर्षों की तुलना में अधिक छठ व्रती है. बताया गया कि इस वर्ष मौसम भी अनुकूल है विगत दिनों हुई बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी है.