लातेहार। जिले में रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर लोजपा प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद गुप्ता ने उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता व पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को बधाई दी है. उन्होने कहा कि अधिकारियों के कुशल नेतृत्व में ही लातेहार जिले में रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. प्रशासन ने इसकी काफी अच्छी तैयारी की थी. यही कारण है कि जिले में कहीं किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई. श्री प्रसाद ने श्रीरामनवमी पूजा समिति के मुख्य संरक्षक सह पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम व अध्यक्ष प्रभात कुमार समेंत तमाम पदधारी व सदस्यों को भी शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी पर्व संपन्न होने पर बधाई दी. महासमिति के द्वारा बाजारटांड़ में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में श्री गुप्ता को सम्मानित भी किया गया था. श्री गुप्ता ने इसके अलावा लातेहार जिला वासियों को भी धन्यवाद दिया और कहा कि लातेहार हमेशा से ही सांप्रदायिक सोहार्द की मिशाल पेश करता है. लोजपा प्रदेश सचिव ने रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में हुई घटना में मारे गये दो युवकों के प्रति शोक प्रकट किया है. बता दें कि इस घटना में 450 से अधिक लोग घायल हो गये हैं.