लातेहार
रसोइयों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा: बैद्यनाथ राम


श्री राम ने कहा कि उन्होंने इस विषय को लेकर जिले के पदाधिकारियों से बात की है और शीघ्र ही समस्याओं का समाधान किया जायेगा. सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष सह लातेहार जिला प्रभारी देवकी देवी ने कहा कि रसोईया को सम्मानजनक मानदेय की मांग की. उन्होने कहा कि 2021 के बाद जो सुविधाएं बंद कर दी गयी है, उन्हें फिर से चालू किया जाये. उन्होंने संयाेजिका एवं अध्यक्ष को रसोईया के तर्ज पर मानदेय देने की मांग की. दौरान चोट लगने या किसी प्रकार की अन्य क्षति होने पर रसोईया एवं संयोजिका का उचित इलाज होना चाहिए.
सम्मेलन के बाद रसोईया संघ के द्वारा पूर्व शिक्षा मंत्री को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. मौके पर सुदामा प्रसाद गुप्ता, रंजीत कुमार, रसोइया संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजित प्रजापति, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनीता देवी केसरी, जिला अध्यक्ष शहीदा बीबी, जिला सचिव सुनीता कुजूर, जिला कोषाध्यक्ष चिंता देवी, कोमल देवी, बसंती तिर्की, आशा नगेसिया, महेंद्र राम समेत काफी संख्या में रसोईया एंव संयोजिका उपस्थित थी.