lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंड

टेट सफलता के लिए सहायक अध्‍यापकों की योग्‍यता व विषय जानकारी की टेस्‍ट ली गयी

लातेहार। टेट की परीक्षा में सफलता के लिए शहर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, करकट लातेहार में जेटेट टेस्ट सीरीज और मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया. इसका आयोजन आचीवर्स, रांची के माध्‍यम से किया गया था. टेस्‍ट के माध्‍यम से शिक्षकों की योग्यता और उनका विषयों की जानकारी की जांच की गयी. इससे पहले सहायक अध्यापक संघ के लातेहार जिला अध्यक्ष अतुल सिंह एवं जिला प्रवक्ता रुद्र प्रताप सिंह ने रांची से आए अचीवर्स के डायरेक्टर रमीज राजा एवं एनके यादव का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया. मौके पर जिला अध्यक्ष ने सभी शिक्षकों से लगातार अध्ययन करते रहने की सलाह दी. उन्‍होने कहा कि रांची के टीम द्वारा पूर्व में भी कामयाबी दिलायी गयी है. उन्‍होने कामयाबी के ट्रिक्‍स्‍ आदि की जानकारी दी और ऑनलाइन क्लास करने की अपील शिक्षकों से की. अचीवर्स के डायरेक्टर ने बताया कि रांची की टीम द्वारा पूरे झारखंड के विभिन्न जिलों का दौरा कर टेस्ट का आयोजन किया जाता है और ऑनलाइन क्लास किया जाता है. उन्‍होने अचीवर्स एकेडमी से जुड़ कर अपना तैयारी करने एवं टेट के सफलता हासिल करने की बात कही. शिक्षकों नेपूर्व की भांंतिलातेहार में सप्ताह में तीन दिन क्लास चलाने का अनुरोध किया. मौके पर दिनेश कुमार ठाकुर, लाल सहाय उरांव. बबलू कुमार, राजकुमार उरांव लाल बिहारी प्रसाद, धर्मेंद्र उरांव, रामलखन बेग, सुनैना देवी, मीना देवी, सुधा देवी, महारानी खलखो, जगरानी खलखो, अनिशा कुमारी, सविता कुमारी, सुरेश गंझु, नूरेशा खातून, नौरिन तबस्सुम व तबस्सुम परवीन आदि उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!