लातेहार
आशीष शाहदेव अध्यक्ष व रूद्रप्रताप सिंह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के महासचिव बने


बैठक में आगामी 18 अप्रैल को रांची में आहुत धरना प्रदर्शन् को सफल बनाने की अपील की गयी. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अपने हक और अधिकार की लड़ाई के लिए आंदोलन ही एक मात्र अंतिम रास्ता है. सरकार संघ की कोई विचार नहीं कर रही है. सरकार अपने वादों को भूलकर सहायक अध्यापकों को के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. उन्होने 18 अप्रैल के धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की. बैठक में प्रमोद प्रसाद, अमित कुमार सिंह, राकेश कुमार तिवारी, सनोज राम, विनोद कुमार सिंह, सुनील कुमार तिवारी, फेलिसिता कुमारी, सुनैना देवी, ओमप्रकाश, शकील खान, अनुज कुमार सिंह, नंदकिशोर यादव, संजय कुमार द्विवेदी, अजय कुमार सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, कुमार सौरभ, सियाराम सिंह, निलेश कुमार, राजू कुमार, सतीश प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, रंजीत कुमार सिंह समेत दर्जनों लोग शामिल थे.