लातेहार। आजसू पार्टी कार्यालय, लातेहार में मंगलवार को भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमित पांडेय ने की. शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर की गई. कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब के शिक्षा, समानता और न्याय के विचार हमें हमेशा प्रेरित करते हैं. उन्होंने समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जो संघर्ष किया, वह हर पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक है. हमें उनके पदचिह्नों पर चलकर एक समृद्ध और समतामूलक भारत के निर्माण का संकल्प लेना है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अमित पाण्डेय, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीमा देवी जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र दास, जिला प्रवक्ता रवि वर्मा ओबीसी उपाध्यक्ष बिकास कुमार, छात्र संघ के जिला प्रभारी मुकेश यादव, प्रखंड अध्यक्ष अमर उरांव, नीरज कुमार, प्रियंका सोनी सुबोध कुमार, मनीष तुरी, दीना यादव, अजय कुमार, अर्जुन कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.