झारखंड
लातेहार पब्लिक स्कूल के सुजल व इरमा रजा ने 93 प्रतिशत अंक हासिल किये

लातेहार। 15 अप्रैल को सीबीएसई की 10 वीं बोर्ड का परीक्षाफल प्रकाशित किया गया है. जारी परीक्षाफल में शहर के राजहार में स्थित लातेहार पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम काफी बेहतर आया है. प्रधानाचार्य पूजा भास्कर एवं निदेशक मुकेश कुमार भास्कर ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है. कुल 49 छात्र व छात्राओ ने सीबीएसई-टेन बोर्ड की परीक्षा थी और सभी परीक्षा में उर्तीण हुए हैं. उन्होने बताया कि सुजल कुमार ने 93.5 और इरम रजा ने 93.2 अंक हासिल किये हैं. श्री और श्रीमती भास्कर ने छात्रो कि इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है. जिन्होने अपेक्षाकृत कम अंक लाया है, उनकी हौसला अफजाई करते हुए कहा कि कम अंक लाने से किसी को कमत्तर नहीं आंका जा सकता है. उन्होने विद्यालय के शिक्षकों को भी बधाई दी और कहा कि उनकी मेहनत के बदौलत ही छात्रों ने यह उपलब्धि हासिल की है.



