लातेहार। सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार डे ने बांग्ला नव वर्ष व पोयला वैशाख की खुशियां बच्चों के संग बांटी. उन्होने बांग्ला नव वर्ष पर बंंगाली समाज के लोगों को अपनी शुभकामनायें दी और कहा कि नया वर्ष आपके जीवन में तमाम खुशियां लायें और आपकी हर मनोकामना पूरी हों. श्री डे ने बच्चों के साथ समय बीताये और उन्हें आगे बढ़ने की सलाह दी. उन्होने बच्चों से कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है. जीवन में कुछ बनने के लिए शिक्षा ग्रहण करना आवश्यक है. श्री डे ने बच्चों को नियमित विद्यालय जाने एवं मन लगा कर पढ़ कर कुछ बनने के लिए प्रेरित किया. कहा कि आज के बच्चे ही कल के भविष्य हैं. आप पर आपके माता पिता व परिवार के सपने टीकें हैं. उन्हें टूटने नहीं देना है. इस मौके पर श्री डे ने बच्चों को मिष्ठान खिला कर मुंह मीठा कराया.