maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडबालुमाथ

मोटरसाइकिल से गिरकर दो युवक घायल

बालूमाथ (लातेहार)। बालूमाथ-बारियातु मुख्य पथ पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए. घटना बारियातु हाई स्कूल के समीप हुई. यहां एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई. घायलों की पहचान प्रवीण उरांव (22)  पिता चंदू उरांव, रोन्हे, थाना बारियातु तथा पवन उरांव (23)  पिता संजय उरांव, ग्राम लावागड़ा थाना हेरहंज निवासी के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार दोनों युवक मोटरसाइकिल से लावागड़ा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बारियातु हाई स्कूल के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां डॉ दीपक कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!