झारखंड
उपायुक्त ने जेपीएससी की परीक्षा में लगे प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग की


आगे उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देशित करते हुए कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए. परीक्षा केंद्रों के आसपास विधि-व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा अभ्यर्थियों को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया. बैठक में परीक्षा के सफल संचालन हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. उपायुक्त ने केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित रहे. उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराएं. बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक, संबंधित अन्य उपस्थित थे. 